third-state-level-sindhi-panchayat-sammelan-jaipur-october-2026
भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान की ओर से पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 और 4 अक्टूबर 2026 को प्रताप नगर, जयपुर में तृतीय राज्य स्तरीय सिन्धी पंचायत सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर मालवीय नगर स्थित मां अम्बी देवी चावला सिन्धु भवन में प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी (अजमेर) को सम्मेलन के प्रदेश प्रभारी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
प्रदेश संरक्षक मोहनलाल वाधवाणी एवं सह महामंत्री नवलकिशोर गुरनाणी ने बताया कि सम्मेलन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत, जयपुर के अध्यक्ष गिरधारीलाल मनकाणी, महामंत्री धर्मदास मोटवाणी एवं संरक्षक नारायणदास नाजवाणी के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
संगठन महामंत्री जयकुमार चंचलानी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. कैलाश शिवलाणी के अनुसार सम्मेलन में समाज के उत्थान और पंचायतों के सुदृढ़ीकरण पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार होगी:
प्रदेश महामंत्री गिरधारीलाल ज्ञानाणी ने बताया कि सम्मेलन में तहसील स्तर तक के पंचायत प्रतिनिधियों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा के प्रांतीय, संभागीय व जिला पदाधिकारियों का प्रवास कार्यक्रम तय किया गया है, जो 25 सितम्बर तक सूचियों को अंतिम रूप देंगे।
बैठक का कुशल संचालन संभाग प्रभारी अशोक छाबड़ा ने किया। बैठक में मातृशक्ति प्रदेशाध्यक्ष शोभा बसंताणी, प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना वजीराणी, प्रदेश कोषाध्यक्ष इन्द्र रामाणी, प्रचार मंत्री मूलचन्द बसंताणी, युवा इकाई के प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी, अजमेर प्रभारी निरंजन शर्मा, सह संभाग प्रभारी नारायण परनाणी, निर्मल लखवाणी, कन्हैयालाल माधू एवं किरण होतवाणी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
📰 सिन्धु गौरव का ताजा संस्करण (1 से 15 अक्टूबर 2026) 📌 आस्था, संस्कार, सामाजिक…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर धानक्या में भव्य समारोह; विचार को केवल शोध…
13 वर्षों में 118 जोड़ों का घर बसा चुकी भगवान झूलेलाल सेवा समिति; संतों का…
'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेश में तैयार हुईं विश्वस्तरीय फिटनेस मशीनें; कार्डियो से स्ट्रेंथ…
गहलोत राज के तुष्टिकरण पर साधा निशाना; बोले—एक शहर-एक निगम से प्रशासनिक व्यवस्था हुई सुदृढ़,…
प्रेम प्रकाश ग्रंथ व गीता पाठों का हुआ भोग परायण; हजारों श्रद्धालुओं ने पाया लंगर…