dattatreya-hosabale-deendayal-upadhyay-integral-humanism-dhankya-jaipur-2026-1
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत को भारत बनाने की युगांतरकारी जीवन दृष्टि दी और इसे केवल देश के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के समक्ष एक संपूर्ण जीवन मॉडल के रूप में रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानवदर्शन किसी दल, वर्ग या देश विशेष की सीमाओं में बंधा नहीं है, बल्कि यह समस्त मानवता के शाश्वत कल्याण का पावन मार्गदर्शक है। होसबाले शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के उपलक्ष्य में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति द्वारा जयपुर के धानक्या में आयोजित भव्य समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे।
अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
एकात्म मानवदर्शन की दार्शनिक पृष्ठभूमि स्पष्ट करते हुए होसबाले ने कहा कि जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण ने उपनिषदों का सार श्रीमद्भगवद्गीता के रूप में मानवता को सौंपा, उसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों को आधुनिक युगानुकूल बनाकर एकात्म मानवदर्शन के रूप में प्रस्तुत किया।
सरकार्यवाह ने इस जीवन दर्शन को कोरे बौद्धिक विमर्श और शोध प्रबंधों से बाहर निकालकर सामाजिक व्यवहार में लागू करने पर जोर दिया।
समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर शोध कार्य करने वाले विद्वानों और लोक कलाकारों को मंच से सम्मानित किया गया:
समारोह की अध्यक्षता उद्यमी मनीष गुप्ता ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ओपी अग्रवाल उपस्थित रहे। स्मृति समारोह समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर मोहनलाल छीपा ने समिति के उद्देश्यों और सचिव प्रताप भानु शेखावत ने भावी कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डाला। उपाध्यक्ष नीरज कुमावत ने आभार ज्ञापित किया तथा मंच संचालन गजेंद्र ज्ञानपुरिया ने किया।
📰 सिन्धु गौरव का ताजा संस्करण (1 से 15 अक्टूबर 2026) 📌 आस्था, संस्कार, सामाजिक…
13 वर्षों में 118 जोड़ों का घर बसा चुकी भगवान झूलेलाल सेवा समिति; संतों का…
'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेश में तैयार हुईं विश्वस्तरीय फिटनेस मशीनें; कार्डियो से स्ट्रेंथ…
गहलोत राज के तुष्टिकरण पर साधा निशाना; बोले—एक शहर-एक निगम से प्रशासनिक व्यवस्था हुई सुदृढ़,…
प्रेम प्रकाश ग्रंथ व गीता पाठों का हुआ भोग परायण; हजारों श्रद्धालुओं ने पाया लंगर…
सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री; एकादशी पर भोग परायण संग…