bjp-road-show-jaipur-cm-bhajan-lal-sharma-triple-engine-government-appeal
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव 2026 के चुनावी समर के तहत बुधवार को राजधानी जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य और विशाल रोड शो निकाला गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, राष्ट्रीय महामंत्री व निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी एवं चुनाव सह प्रभारी रोहन गुप्ता के नेतृत्व में यह रोड शो सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर त्रिपोलिया गेट तक निकाला गया। रोड शो के शुभारंभ से पूर्व सभी वरिष्ठ नेताओं ने सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान परकोटे के बाजारों में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विशाल जनसभा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव केवल एक पार्षद या प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आगामी पांच वर्षों के लिए शहर के विकास की दशा और दिशा तय करने का बड़ा अवसर है।
मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को तुष्टिकरण, धर्मांतरण और लव-जिहाद जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि राज्य सरकार ने दशकों से लंबित परियोजनाओं को धरातल पर उतारा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और निकाय चुनावों को लेकर जनता में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोर देकर कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के साथ जब निकायों में भी भाजपा का तीसरा इंजन जुड़ेगा, तो विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिलेगी। इससे “विकसित जयपुर, विकसित निकाय और विकसित राजस्थान” का संकल्प पूर्ण होगा।
📰 सिन्धु गौरव का ताजा संस्करण (1 से 15 अक्टूबर 2026) 📌 आस्था, संस्कार, सामाजिक…
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर धानक्या में भव्य समारोह; विचार को केवल शोध…
13 वर्षों में 118 जोड़ों का घर बसा चुकी भगवान झूलेलाल सेवा समिति; संतों का…
'मेक इन इंडिया' के तहत स्वदेश में तैयार हुईं विश्वस्तरीय फिटनेस मशीनें; कार्डियो से स्ट्रेंथ…
प्रेम प्रकाश ग्रंथ व गीता पाठों का हुआ भोग परायण; हजारों श्रद्धालुओं ने पाया लंगर…
सेवा संकल्प के तहत जरूरतमंद परिवारों को बांटी राशन सामग्री; एकादशी पर भोग परायण संग…